प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने दी जान, पेड़ से लटकते मिले शव

Advertisement

विष्णुगढ़/चतरोचटी: प्रेम प्रसंग के एक मार्मिक और दिल दहला देने वाले मामले में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना बोकारो जिले के चतरोचटी थाना क्षेत्र के मूर्पा गांव के समीप जंगल में सामने आई है। शुक्रवार को जंगल में एक पेड़ से दोनों के शव लटकते मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतकों की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मड़मों के डुमरिया टांड़ टोला निवासी फूलचंद सोरेन (25), पिता रत्ती सोरेन, तथा उसकी प्रेमिका सावित्री (18), पिता धेना मांझी, के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था।परिजनों के अनुसार, दोनों 3 मार्च 2026 से अपने-अपने घरों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच शुक्रवार को मूर्पा गांव के पास जंगल में एक पेड़ से दोनों के शव लटकते हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही चतरोचटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group