जहानाबाद: जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में वाहन साइड को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते तनाव में बदल गया। घटना के दौरान एक युवक द्वारा भीड़ के बीच पिस्तौल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहन साइड देने को लेकर दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद का रूप ले लिया। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर लहराना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अब तक फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वाहन साइड को लेकर विवाद, युवक ने भीड़ में पिस्तौल लहराई
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
