पश्चिमी सिंहभूम आजसू जिला अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल

Advertisement

Ranchi-झारखंड मुक्ति मोर्चा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पश्चिमी सिंहभूम से आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में इन सदस्यों को झामुमो परिवार से जोड़ा गया है। हेमंत सोरेन ने झामुमो परिवार में शामिल हुए सभी सदस्यों का गर्भ जोशी से स्वागत किया। आजसू छोड जेएमएम आए सदस्यों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस तरह से झारखंड के लोगों की सेवा में जुटा है, उससे प्रभावित होकर भी इस सेवा कार्य में अपना योगदान देने आए हैं। इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने नए सदस्यों के साथ शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए। हेमंत सोरेन ने सभी सदस्यों को आगामी चुनाव में जेएमएम को ऐतिहासकि जीत दिलाने में जुटे जाने का आग्रह किया, ताकि एक बड़ी जीत दर्ज कर झारखंड को विकास के पथ पर लेकर जाया जा सके।

Deepak Kumar Saw

Deepak Kumar Saw is a passionate content writer and digital media enthusiast with expertise in technology, business, and trending news. He has over 5 years of experience in online publishing and content strategy. Deepak focuses on delivering accurate, insightful, and easy-to-understand information to readers across India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group