रात में दिया बच्चे को जन्म, सुबह नवजात को गोद में लेकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा, जज्बे को सलाम

Advertisement

जमुई।
जमुई जिले से एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने रात में बच्चे को जन्म देने के बाद सुबह नवजात को गोद में लेकर इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। छात्रा के इस जज्बे की हर ओर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले के सोनो प्रखंड स्थित प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, सोनो में इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इसी केंद्र पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेयडीह की छात्रा खुशबू कुमारी परीक्षा देने पहुंची। खास बात यह रही कि वह अपनी गोद में नवजात शिशु को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसे देखकर शिक्षक और केंद्राधीक्षक भी हैरान रह गए।
बताया जा रहा है कि खुशबू को पिछले शाम प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने रात में बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों और परिजनों ने उसे आराम करने और परीक्षा छोड़ने की सलाह दी, लेकिन खुशबू परीक्षा नहीं छोड़ना चाहती थी।
सुबह उसने फैसला लिया और नवजात शिशु को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र पहुंच गई। केंद्राधीक्षक लक्ष्मीकांत पांडेय ने उसकी स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इसके बाद खुशबू ने अन्य परीक्षार्थियों की तरह अपनी सीट पर बैठकर परीक्षा दी।
यह मामला सामने आने के बाद छात्रा के साहस और दृढ़ संकल्प की हर ओर प्रशंसा हो रही है। लोग इसे शिक्षा के प्रति समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति की मिसाल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group