आजादी की लड़ाई के दौरान जमुआ के परगोडीह पहुंचे थे महात्मा गांधी, 5 अक्टूबर 1925 को की थी सभा
उपेक्षा का शिकार हो रहा है उनकी सभा के लिए बनाया गया गांधी चबूतरा, नहीं हुआ जीर्णोद्धार तो बच्चों के लिए सिर्फ कहानी मात्र बनकर रह जायेगा गांधी चबूतरा

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर आज पूरा गिरिडीह ही नहीं बल्कि पूरे देश याद कर उन्हें नमन कर रहा है। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी का गिरिडीह में भी आगमन हुआ था। जमुआ प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किमी दूर परगोडीह गांव में स्थित गांधी चबूतरा आज भी आजादी की लड़ाई की यादों को अपने में संजोए हुए है।

