JSSC-JPSC में गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग, भाजपा का हल्ला बोल
छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करने की उठी आवाज बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में स्टेडियम से समाहरणालय तक पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने JSSC-JPSC से जुड़े कथित घोटालों की CBI जांच, शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी तथा निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को लेकर समाहरणालय का घेराव किया

