सोलर पंप सेट के नाम पर किसानों को ठगने की साजिश, कृषि विभाग का कर्मचारी बनकर मांगे जा रहे रुपये
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभुकों को निशाना बना रहे साइबर अपराधी, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप सेट लगाने की प्रक्रिया के बीच साइबर ठग किसानों को फोन कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। विष्णुगढ़ प्रखंड के एक किसान से कृषि विभाग का कर्मचारी बनकर 2500 रुपये की मांग की गई। किसान की सतर्कता से ठगी की कोशिश विफल हो गई। मामले के सामने आने के बाद कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल विभाग या पुलिस को देने की अपील की है।


