सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हेमंत, कंधा देकर दी अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अपने जनप्रतिनिधि को विदाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
