लातेहार में हेमंत ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा

Advertisement

झूठ और जुमला से कुछ नहीं होगा, आप हमें मजबूत करें, हम केंद्र से आपका अधिकार दिलाएंगे

लातेहार। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को लातेहार में चुनावी सभा को संबोधित किया। बैद्यनाथ राम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमन्त सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग ने समय से पहले चुनाव करा दिया। यह भाजपा के इशारे पर किया गया है ताकि यहां के आदिवासी और दलित अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकें। उन्हें डर था कि अगर समय पर चुनाव कराते हैं तो हेमन्त सोरेन को झारखंडियों के लिए काम करने का मौक़ा नहीं मिलेगा और भाजपा के लिए झंडा ढोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

इनकी नजर खनिज संपदा पर

हेमन्त सोरेन ने कहा इन दिनों कई भाजपा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री झारखण्ड का चक्कर लगा रहे हैं। ये इसलिए नहीं कि आदिवासी, दलित, पिछड़ों का कल्याण इन्हें करना है बल्कि यहाँ की खनिज सम्पदाओं पर इन लोगों की नजर है। आप एकजुट होकर महागठबंधन को मज़बूत करने का काम करें । बैद्यनाथ राम जी की हाथों को मज़बूत करें। ताकि जल,जंगल और ज़मीन का एक एक हक़ -अधिकार केंद्र सरकार से वसूल कर आप तक पहुँचाने का काम हम कर सकें।

अपने राज्य में क्यों नहीं देते सस्ता गैस सिलेंडर

हेमन्त सोरेन ने कहा भाजपा कहती है की 500 रुपये में लोगों को गैस सिलेंडर देंगे। मैं पूछता हूँ कि क्या ये असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां के लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं? भाजपा कहती है कि महिलाओं को वे 2100 रुपये देंगे। क्यों झूठ और जुमला फैला रहे हैं ये लोग । ये लोग किस हैसियत से 2100 रुपए देंगे ? क्या ये सरकार में हैं। झारखंड की महिलाओं को सम्मान देने के लिए मैंने क़ानून बना दिया है। 57 लाख से अधिक महिलाओं को यह सम्मान मिल भी रहा है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group