ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन, FRRO, स्थानीय पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है, जो साल 1980 से अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रहे थे।प्रशासन के अनुसार, ये लोग दशकों से स्थानीय आबादी के बीच सामान्य नागरिकों की तरह रह रहे थे और किसी को भी उनके विदेशी होने का शक नहीं था। हाल ही में चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें इनके पास वैध भारतीय नागरिकता या जरूरी कागजात नहीं पाए गए।पहचान होने के बाद तीनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया। डिपोर्टेशन से पहले उन्हें जेल में रखा गया, उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद बीएसएफ के माध्यम से उन्हें बांग्लादेश सरकार को सौंप दिया गया।प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में दस्तावेज सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ओडिशा में बड़ा एक्शन: 1980 से पहचान छिपाकर रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट
