होली पर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की अपील, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश

Advertisement

चौपारण : चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली हम सभी के जीवन में खुशियां, प्रेम और एकता का संदेश लेकर आता है। यह पर्व आपसी मतभेद और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने तथा समाज में सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देता है।थाना प्रभारी ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और न ही उन्हें फैलाने की अपील की। साथ ही कहा कि नशे से दूर रहें, जबरन रंग लगाने या हुड़दंग करने से बचें तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष सम्मान करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि आइए हम सभी प्रेम, शांति और सद्भाव के रंगों से होली को यादगार बनाएं और एक आदर्श समाज की मिसाल पेश करें। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Saahu Rohit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group