एक ही नर से 100 मादा प्रेग्नेंट, 400 बच्चों का बना रिकॉर्ड; स्टाफ की गलती से हुआ ‘बेबी बूम

इंग्लैंड: जून 2014 में इंग्लैंड के वॉरिकशायर स्थित हेटन एडवेंचर वर्ल्ड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जिसने दुनिया भर में लोगों को चौंका दिया। यहां स्टाफ की एक छोटी सी चूक के कारण बाड़े में बंद 100 मादा गिनी पिग एक साथ गर्भवती हो गईं और करीब 400 बच्चों के जन्म की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, पार्क प्रबंधन ने सभी मादा गिनी पिग्स को अलग बाड़े में रखा था। लेकिन जांच में बाद में पता चला कि एक नर गिनी पिग गलती से मादाओं के साथ ही बाड़े में बंद हो गया था। इस नर गिनी पिग का नाम स्टाफ ने “रैंडी” रखा था।कई हफ्तों तक किसी को इस बात का अंदेशा नहीं हुआ। जब सभी मादा गिनी पिग्स के गर्भवती होने के संकेत दिखने लगे, तब स्टाफ हैरान रह गया। जांच के दौरान मादाओं के बीच से उसी एक नर गिनी पिग को पकड़ा गया, जो इस पूरे घटनाक्रम की वजह बना।पार्क प्रशासन के अनुसार, गिनी पिग्स में एक बार में औसतन चार बच्चों का जन्म होता है। इस हिसाब से करीब 400 नए बच्चों की संभावना बनी, जिससे पार्क प्रबंधन को तुरंत इंतजाम करने पड़े। गिनी पिग्स के लिए अतिरिक्त बाड़े बनाए गए, जगह बढ़ाई गई और अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करनी पड़ी।घटना के बाद नर गिनी पिग “रैंडी” को अलग मेल बाड़े में भेज दिया गया। यह खबर उस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोग मजाक में उसे “रिकॉर्ड ब्रेकर” कहने लगे।जानवरों के विशेषज्ञों का कहना है कि गिनी पिग्स में तेजी से प्रजनन होना स्वाभाविक है और एक नर कई मादाओं के साथ प्रजनन कर सकता है। हालांकि यह घटना पार्क की सुरक्षा और देखरेख व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती है। स्टाफ की एक छोटी सी गलती से इतना बड़ा “बेबी बूम” हो गया, जो आज भी दुनिया की सबसे अजीब घटनाओं में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *