Hazaribagh :- कटकमसांडी प्रखंड के नावाडीह गांव में आयोजित दलशाही शुथर शाही मेमोरियल होली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुशांत एकादश और रोहित एकादश की बीच खेला गया ।टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुशांत एकादश ने 16 ओवर में 152 रन बनाया । जबकि जबाब में खेलने उतरी रोहित एकादश टीम ने मात्र 12 ओवर में ही अपनी लक्ष्य हासिल कर दलशाही शुथर शाही ट्रॉफी पर जमाया कब्जा। टीम की ओर से सात्विक उपाध्याय ने 61 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को विजय हासिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।इस मौके पर उन्हें मैन ऑफ द सिरिंज खिताब से नवाजा गया । जबकि प्रभाकर ओझा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर नमीता ओझा ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों में जीवन का हिस्सा बन गया है । उन्होंने कहा कि सफलता के क्षण में तो सभी साथ खड़े होते है, लेकिन मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ देना और भी जरूरी है । इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उन्होंने अपने माता-पिता को दिया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने साथ दिया जिसका परिणाम आज सामने देखने को मिल रहा है । आज क्रिकेट के ही बदौलत रेलवे विभाग में नौकरी कर रहा हूं । उन्होंने युवाओं से कहा कि किसी भी क्षेत्र में कठिन मेहनत और परिश्रम करने की जरूरत है सफलता अवश्य हाथ लगेगी ।इस मौके पर महिला क्रिकेटर आस्था ओझा , आकांक्षा ओझा , अधिवक्ता रविन्द्र नाथ ओझा , शिक्षक दिलीप पांडेय , नर्मदेश्वर ओझा , शिवानंद ओझा ,अनुप ओझा ,बीस सुत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा , स्वदेश ओझा , रामकृपाल ओझा ,विनय ओझा , कौशल ओझा संदीप पाण्डेय , जितेन्द्र ओझा , मोहन ओझा ,शुभम ओझा , सर्वजीत ओझा ,बसंत ओझा , विरेन्द्र ओझा ,आलोक ओझा ,आदर्श ओझा ,ललन ओझा , करण सागर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे । पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन मुरारी मोहन ओझा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन संदीप ओझा ने किया ।फोटो कटकमसांडी 1 फाइनल मुकाबला होने से पूर्व मैदान में खड़े खिलाड़ी
राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर दलशाही शुथर शाही मेमोरियल होली क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर रोहित एकादश ने जमाया कब्जा
