25 दिनों की जंग जीतकर मां की गोद में लौटे तीन प्री-मैच्योर बच्चे
बेहद कम वजन और गंभीर हालत में पहुंचे थे तीनों नवजात, वेंटिलेटर और NICU की निगरानी में हुआ इलाज; आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त उपचार

हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में तीन प्री-मैच्योर नवजातों का करीब 25 दिनों तक NICU में इलाज किया गया। गंभीर संक्रमण और सांस की समस्या से जूझ रहे तीनों बच्चे अब स्वस्थ होकर मां की गोद में घर लौट गए हैं। इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क हुआ।

