सेवा के सितारों को मिलेगा सम्मान, 2 अक्टूबर को टाउन हॉल में सजेगा Helping India Trust का मंच
समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति व संस्थाएं होंगी सम्मानित; वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर हुई बैठक

Helping India Trust की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग टाउन हॉल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
