सूरत में 21 करोड़ की पानी की टंकी गिरने का मामला, दो इंजीनियर सस्पेंड

Advertisement


गुजरात के सूरत में टेस्टिंग के दौरान भरते ही 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी के ढहने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, इस मामले में उप कार्यकारी अभियंता जय चौधरी और तत्कालीन कार्यकारी अभियंता रजनीकांत चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। शुरुआती जांच में निर्माण में भारी लापरवाही और तकनीकी खामियों की आशंका जताई गई है।


बताया जा रहा है कि टंकी की टेस्टिंग के दौरान जैसे ही पानी भरा गया, पूरा स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद सरकार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई थी और ठेकेदार की भूमिका क्या रही।प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group