विनोबा भावे विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने UGC द्वारा आयोजित NET-JRF की परीक्षा में लहराया परचम

Advertisement

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने UGC दिसम्बर, 2025 के NET-JRF की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने विभाग का मान बढ़ाया है। सपना कुमारी 2023-2025 की छात्रा रही थीं। सपना ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर की परीक्षा में प्रथम सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ JRF की परीक्षा 99.66 प्रसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की है। वहीं तनु कुमारी ने 99.28 प्रसेंटाइल के साथ JRF की परीक्षा में सफलता हासिल की। इनके साथ ही विभाग की फातमा नूरी, मोनिका कुमारी, सूरज कुमार, संध्या कुमारी, अंजलि कुमारी तथा पार्वती कुमारी ने NET की परीक्षा में मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त की है।विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में खुशी का माहौल छाया हुआ है। यहाँ के बच्चे विभाग में प्रवेश करने के साथ ही सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं।इस सफलता का श्रेय बच्चों ने विभाग के गुरुवर डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ. केदार सिंह, डॉ. सुबोध कुमार ‘शिवगीत’, डॉ. सुनील कुमार दुबे, डॉ. राजू राम तथा सभी शोधार्थी शिक्षक गणों को दिया है, जो स्वयं सफलता प्राप्त कर बच्चों को सफलता प्राप्त करने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group