विश्व पर्यावरण दिवस पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

Advertisement

हजारिबाग। हृदय स्थली झील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश के लिए जागरूकता रैली आयोजित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता और एकेडमी के निदेशक ए. के. भारद्वाज ने किया। रैली की शुरुआत झील परिसर से हुई और झंडा चौक होते हुए वापस झील परिसर में वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई। राकेश गुप्ता ने कहा कि तपती गर्मी का मुख्य कारण अनियंत्रित और अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई है। इसे रोकना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाने की अपील की। ए. के. भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है ताकि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

v.anand35@outlook.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group