हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डा. केके लाल और सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार का तबादला

Advertisement

….डा.केके लाल दुमका और डा. कृष्ण कुमार भेजे गये स्वास्थ्य निदेशालय रांची …. डा. संजय कुमार सिन्हा को अधीक्षक और डा. संजय जायसवाल को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार ….. हजारीबाग। हजारीबाग मेडिकल कालेज हास्पिटल के अधीक्षक डा. केके लाल और सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार का तबादला कर दिया गया है। सरकार की जारी अधिसूचना के अनुसार डा. केके लाल को दुमका और डा. कृष्ण कुमार को रांची स्वास्थ्य निदेशालय स्थानांतरित किया गया है। हजारीबाग मेडिकल कालेज हास्पिटल के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार औषधि विभाग एच एमसीएच के प्राचार्य डा. संजय कुमार सिन्हा और सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार एसीएमओ डा. संजय जायसवाल को दिया गया है। गौरतलब है कि डा. केके लाल और डा. कृष्ण कुमार अपनी कार्यशैली के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं

v.anand35@outlook.com

v.anand35@outlook.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group