झारखंड में छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त सेनेटरी पैड, 12–13 लाख लाभार्थियों के लिए सरकार की तैयारी

Advertisement

रांची।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लगभग 12 से 13 लाख छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। यह पहल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद तेज हुई है, जिसके तहत राज्य सरकार ने बजट प्रावधान और वितरण व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, योजना का उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बेहतर बनाना है, साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्कूल छोड़ने की समस्या को कम करना भी है। सरकार चाहती है कि छात्राओं को नियमित रूप से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे सुरक्षित माहौल में शिक्षा जारी रख सकें।शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर इस योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। वितरण के लिए स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा और आवश्यक बजट का प्रावधान आगामी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि योजना को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।सरकार का मानना है कि इस पहल से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्कूलों में उनकी उपस्थिति में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group