धनबाद : धनबाद स्थित डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार सीबीआई को संजीव कुमार के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए अभियंता को उनके कार्यालय कक्ष में ही 50 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया।सीबीआई की टीम ने आरोपी अभियंता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उनके कार्यालय और उनसे जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं।इस कार्रवाई के बाद डीआरएम कार्यालय में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया। सीबीआई की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते वरीय विद्युत अभियंता गिरफ्तार
