15 साल बाद बड़कागांव विस क्षेत्र कमल से हुआ रौशन

Advertisement

बड़कागांव। झारखंड विधान सभा चुनाव में हॉट सीट का दर्जा प्राप्त बड़कागांव विधान क्षेत्र में हैट्रिक की परंपरा चौका में तब्दील नहीं हो पाया। यहां से एनडीए गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने 31597 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विधायक अंबा प्रसाद को पराजित कर दिया। रौशन लाल चौधरी को 24 राउंड की मतगणना में 123740 मत प्राप्त हुए। वहीं अंबा प्रसाद को 92143 मत मिला। तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार रहे। बालेश्वर कुमार को 26630 वोट मिला। बड़कागांव विधान सभा के लिए मतगणना का कार्य केरेडारी प्रखंड से शुरू हुआ। रोशनलाल शुरू से ही बढ़त बनाए रखे जो अंत तक जीत में तब्दील करने में कामयाब रहे। रौशन लाल चौधरी की जीत की घोषणा होने के साथ हीं एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दे रहे थे। वर्ष 2009 के बाद पुनः भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव विधान सभा सीट पर अपने सफलता का झंडा लहराने में कामयाब रहा।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group