चौपारण प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर गुरुवार को सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) संचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। धरना में शामिल संचालकों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कार्य करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सीएसपी संचालकों का आरोप है कि कमीशन में कटौती, तकनीकी दिक्कतें, लेनदेन में अनावश्यक रोक और समय पर भुगतान नहीं होने जैसी समस्याओं से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने में सीएसपी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।धरना पर बैठे संचालकों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
चौपारण में बैंक ऑफ इंडिया के बाहर सीएसपी संचालकों का धरना
