हजारीबाग को मिला नया उपायुक्त, हेमंत सती आज संभालेंगे पदभार

Advertisement

हजारीबाग जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत सती को जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे साहिबगंज में जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। साथी वर्तमान हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को देवघर जिला का उपयुक्त बनाया गया हैप्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत सती आज किसी भी समय हजारीबाग पहुंचकर उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।हेमंत सती एक सक्रिय और प्रशासनिक दृष्टि से कुशल अधिकारी माने जाते हैं। साहिबगंज में उनके कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं को गति मिली थी, जिसके चलते उनसे हजारीबाग में भी बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों की उम्मीद जताई जा रही है।जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी नए उपायुक्त से काफी अपेक्षाएं हैं। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में हजारीबाग में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को किस तरह नई दिशा मिलती है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group