झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हजारीबाग को मिले नए एसपी अमन कुमार

Advertisement

झारखंड में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों में अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अनजान का स्थानांतरण करते हुए उन्हें देवघर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं, हजारीबाग के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अमन कुमार को पदस्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार आज किसी भी समय हजारीबाग पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।नए एसपी के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमन कुमार के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर नई रणनीति की उम्मीद जताई जा रही है।प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group