हिंदी विभाग में डॉ. केदार सिंह का विदाई समारोह, कुलपति ने अकादमिक योगदान को सराहा
विभावि हिंदी विभाग में डॉ. केदार सिंह का विदाई समारोह, गुरु प्रो. नागेश्वर सिंह बोले- ऐसा शिष्य पाकर धन्य हुआ

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. केदार सिंह के अवकाश ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने उनके अकादमिक योगदान की सराहना की।

