जन्माष्टमी से पहले हजारीबाग में रक्तदान की मिसाल, दुर्लभ AB नेगेटिव रक्त देकर बचाई मरीज की जान
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के लिए जुटाया गया रक्त

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान AB नेगेटिव रक्त की जरूरत वाले एक मरीज के लिए तारकेश्वर पांडे ने तत्काल रक्तदान कर मदद की। कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।

