हजारीबाग के विकास का नया खाका: बाईपास से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स तक, महापौर ने सरकार के सामने रखे 4 बड़े प्रस्ताव
दशकभर से लंबित बाईपास को गति देने की मांग, बस स्टैंड की जमीन पर आधुनिक कॉम्प्लेक्स, गरीबों के लिए आवास और नए इलाकों तक जलापूर्ति विस्तार का प्रस्ताव

हजारीबाग नगर निगम ने शहर के विकास के लिए सरकार के सामने 4 बड़े प्रस्ताव रखे हैं। इनमें लंबित बाईपास, बस स्टैंड की जमीन पर कॉम्प्लेक्स, गरीबों के लिए आवास और नए इलाकों में जलापूर्ति शामिल है।

