हजारीबाग में गड्ढों का कहर! पानी टंकी चौक पर कई ई-रिक्शा पलटे, सड़क मरम्मत पर उठे सवाल
कुछ दिन पहले एंबुलेंस फंसने का भी दावा, जलजमाव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; लोगों ने मांगा स्थायी समाधान

हजारीबाग के पानी टंकी चौक के पास गड्ढे और जलजमाव से कई ई-रिक्शा पलटने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी जगह पहले भी एंबुलेंस फंसने और वाहन दुर्घटना की घटनाएं हो चुकी हैं।

