हजारीबाग की जर्जर सड़कों पर उठी आवाज, विधायक से मिले अनुपम सिन्हा
बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने का विधायक ने दिया भरोसा

हजारीबाग की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर भाजपा नेता अनुपम सिन्हा ने सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की और जल्द मरम्मत की मांग की। विधायक ने फंड की कमी का हवाला देते हुए बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। अनुपम सिन्हा ने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की।

