20 साल से फरार ‘ईरानी डेरा’ गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 14 राज्यों में फैला था क्राइम नेटवर्क

Advertisement


सूरत।
सूरत क्राइम ब्रांच ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत 20 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ रहमान डकैत को लालगेट इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘ईरानी डेरा’ गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसका संगठित अपराध नेटवर्क देश के 14 राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस के अनुसार रहमान डकैत नकली CBI अधिकारी, साधु समेत कई भेष बदलकर लूट, हिंसा और अन्य संगठित अपराधों को अंजाम देता था। अपराध से अर्जित रकम से उसने लग्जरी कारें, स्पोर्ट्स बाइक और यहां तक कि अरबी नस्ल के घोड़े भी खरीदे थे। जांच में सामने आया है कि रहमान डकैत हाल ही में सूरत में नए टारगेट की तलाश में आया था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अपराध से जुड़े अन्य मामलों की गहन जांच में जुटी है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group