राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement

हजारीबाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीडीसी इश्तियाक अहमद, डीपीओ पंकज तिवारी, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन व्रत धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के कुछ महीने बाद ही 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसी के चलते 30 जनवरी को प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इसे महात्मा गांधी के शहीद होने पर शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group