रातू से दो नाबालिग बहनें लापता, दुकान जाने निकली थीं, घर नहीं लौटीं

Advertisement

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रातू निवासी सुनील शर्मा की दो बेटियां संध्या कुमारी (16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (12 वर्ष) 8 फरवरी की शाम करीब 5 बजे घर से पास की दुकान जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।जब काफी समय तक दोनों बच्चियां घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। संभावित सभी जगहों पर खोजबीन के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बेटियों के अचानक लापता हो जाने से परिवार सदमे में है और घर में चिंता का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में बच्चियों के पिता सुनील शर्मा ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है और बच्चियों की तलाश जारी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को संध्या कुमारी या अर्चना कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें: 9304325190, 9060740953, 9122072803।परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद और पुलिस की कार्रवाई से दोनों बच्चियां जल्द सकुशल घर लौट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group