रांची के संदीप खलखो ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Advertisement

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हैं सहायक प्राध्यापक
एक तरफ मोबाइल की हो रही छिनतई, दूसरी ओर व्यक्ति को खोजकर लौटा रहे मोबाइल
दो-दो बार रास्ते में गुम मोबाइल मिलने पर धारक को लौटाया


हजारीबाग। आज जहां मोबाइल की छिनतई की जा रही है, वहीं रांची के संदीप खलखो रास्ते में मिली किसी की गुम मोबाइल को उसके धारक को खोजकर लौटाते हैं। संदीप खलखो जैसे इंसान के कारण ही आज दुनिया में ईमानदारी जिंदा है। एक बार फिर उन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश की। दरअसल खूंटी के व्यवसायी मासूम अख्तर अपनी बाइक के डैशबोर्ड पर मोबाइल रखकर जा रहे थे। उनकी मोबाइल रास्ते में गिर गई। वह मोबाइल गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के सहायक प्राध्यापक संदीप खलखो को मिली। उस मोबाइल पर मासूम अख्तर का फोन आ रहा था। संदीप खलखो ने उन्हें बुलाया और पूरी पड़ताल के बाद कि वह मोबाइल मासूम अख्तर की है, उसके पश्चात उन्होंने मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। संदीप खलखो ने ऐसा पहली बार नहीं किया। इससे पहले भी हजारीबाग में एक व्यक्ति का खोया मोबाइल संदीप खलखो के हाथ लगा। वह मोबाइल हजारीबाग स्थित बभनवै निवासी किसी व्यक्ति का था। संदीप खलखो ने वह मोबाइल कॉलेज में सुरक्षित रखा था। पता चलने पर उस व्यक्ति को यहां बुलाकर उन्होंने मोबाइल लौटा दी। व्यवसायी मासूम अख्तर ने संदीप खलखो का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज संदीप खलखो जैसे ईमानदार बिरले ही मिलते हैं। उन्होंने दुआ दी कि संदीप खलखो जीवन की तमाम ऊंचाइयों को छूएं।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group