बरही में सनसनी: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 10 मिनट में करोड़ों की लूट, कर्मचारियों से मारपीट

Advertisement

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब Bank of Maharashtra की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। हजारीबाग रोड स्थित इस बैंक में चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर घुसकर महज 10 मिनट के भीतर लाखों रुपये नकद और करोड़ों के सोने पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, दो बदमाश पहले ग्राहक बनकर करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। कुछ ही देर बाद उनके दो अन्य साथी भी अंदर आ गए। इसके बाद चारों ने मिलकर हथियार निकाल लिए और बैंक कर्मचारियों को डराकर एक जगह इकट्ठा कर दिया। विरोध करने पर बैंक मैनेजर और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।घटना दोपहर करीब 3:19 बजे शुरू हुई और 3:29 बजे तक डकैत बैंक से फरार हो चुके थे। इस दौरान बदमाश करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 3 किलो सोना, जो गोल्ड लोन के तहत ग्राहकों का जमा था, अपने साथ ले गए। अनुमान के मुताबिक, इस सोने की कीमत 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के इलाकों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।इस दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि हाल ही में जिले में नए पुलिस कप्तान के रूप में अमन कुमार ने पदभार संभाला है, और डकैतों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group