पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग जिले में 24/25 अप्रैल 2026 की रात अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 53 स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचाई।इस अभियान के तहत सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में 36 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में कुल 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। गठित टीमों ने समन्वित तरीके से जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 8,435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया, जबकि 80 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा दर्ज किए गए हैं तथा एक प्राथमिकी (कांड) भी दर्ज की गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब का निर्माण या कारोबार हो रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 53 ठिकानों पर छापेमारी
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।