करंट लगने से गोरहर के प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में मौत

Advertisement

झारखंड में हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले में एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है।इसी कड़ी में अब हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी रती महतो के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो की तमिलनाडु में शुक्रवार को काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मुकेश कुमार महतो घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।वह अपने पीछे विकलांग पिता रती महतो,पत्नी पुष्पा देवी,पुत्र आयुष कुमार (08) और आदित्य कुमार (06) को छोड़ गया।इस घटना सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की आये दिन मौत की खबर सामने आती रहती है।हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है।वही बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की मौत एक महीने पूर्व दुबई हो गई है। लेकिन अभी तक उनका शव दुबई में ही पड़ा हुआ है।ऐसे में पलायन को लेकर सरकार को ठोस नीति की जरूरत है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group