हजारीबाग में उच्चस्तरीय पुलिस बैठक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

Advertisement

हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में 25 अप्रैल 2026 को उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बोकारो जोन के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, हजारीबाग एसपी अमन कुमार, धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा, गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी, कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पिछले छह महीनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। महिला अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें 60 दिनों के भीतर निपटाने पर जोर दिया गया।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द कार्रवाई करने, जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती को तेजी से निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।स्कूल और कॉलेजों के आसपास संचालित दुकानों में ड्रग्स के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने, नशा कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। ऐसे गिरोहों पर सीसीए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सीसीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।इसके अलावा साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group