शातिर बंदर को पकड़ने मे नाकाम साबित हुए वनकर्मी

Advertisement

चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड के प्रादेशिक वन क्षेत्र अंतर्गत मानगढ़ में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बंदर न केवल लोगों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि घरों और स्कूलों में घुसकर भी उत्पात मचा रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय मानगढ़ और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानगढ़ में शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इससे बच्चों में भय इस कदर बैठ गया है कि कई छात्र विद्यालय जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर वन विभाग की टीम मानगढ़ पहुंची और बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। टीम ने जाल बिछाकर काफी प्रयास किए, लेकिन बंदर की चपलता के आगे सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। वह हर बार पकड़ से दूर भाग निकलने में सफल रहा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग पूरे घटनाक्रम को उत्सुकता से देखते रहे। वनपाल संटु कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल्द राहत दिलाने की अपील की है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group