झारखंड के खूंटी जिले के मुर्हू प्रखंड अंतर्गत पंच घाघ मोड़ क्षेत्र के निवासी 62 वर्षीय हरदुगन हापेड़गाडा (पुरुष) की गुम्शुदगी से परिजन् परेशान हैं। परिवार के अनुसार, वे 8 मार्च 2026 को तड़के हजारीबाग रोड स्टेशन और रांची के बीच दिल्ली से लौटने के क्रम मे ट्रेन से लापता हो गये है ।हरदुगन हापेड़गारा मुख्य रूप से मुंडारी और सदरी (नागपुरी) भाषा बोलते हैं एवं हिंदी बहुत कम समझते और बोल पाते हैं। उनके परिजनों ने बताया कि वे अकेले यात्रा कर रहे थे और संभवतः ट्रेन से उतरने के बाद गुम हो गए हैं।परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बुजुर्ग को देखने या उनकी कोई जानकारी मिले तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:हीरामणि: 9899552826प्रभु : 6201209694पता: पंच घाघ मोड़, मुर्हू, खूंटी जिला, रांची मंडल, झारखंड – 835216स्थानीय पुलिस और प्रशासन से भी अनुरोध है कि क्षेत्र में गश्त के दौरान यदि कोई बुजुर्ग इस विवरण से मेल खाता दिखे तो परिवार को सूचित किया जाए। परिवार ने बताया कि हरदुगन हापेड़गारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि बुजुर्ग को जल्द परिवार से मिलाया जा सके।
खूंटी जिले के 62 वर्षीय बुजुर्ग हजारीबाग रोड स्टेशन और रांची के बीच ट्रेन से लापता
