घर से निकले बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान होकर कर रहे तलाश

Advertisement

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ स्थित केबीएसएस हाई स्कूल के पीछे रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। इस संबंध में उनके पुत्र ने चौपारण थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज करने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा मोड़ निवासी आशीष कुमार शर्मा ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पिता गांगों शर्मा उम्र लगभग 65 वर्ष दिनांक 10 मार्च की संध्या करीब 6 बजे घर से बाजार जाने के लिए बिना किसी को बताए निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी।परिजनों ने बताया कि गांगों शर्मा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उनका रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है। घर से निकलते समय उन्होंने पैजामा और शर्ट पहन रखी थी।बुजुर्ग के लापता होने से घर के लोग काफी परेशान हैं। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और आसपास के गांवों के साथ साथ अपने रिश्तेदारों व परिचितों के घरों में जाकर भी जानकारी ले रहे हैं।इसके अलावा बाजार और मुख्य सड़कों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।परिजनों का कहना है कि अचानक इस तरह घर से गायब हो जाने से पूरा परिवार चिंता में है। वहीं, पीड़ित पुत्र ने चौपारण थाना प्रभारी से मामले में सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके पिता की जल्द से जल्द खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से बुजुर्ग की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group