विधायक रोशनलाल चौधरी ने सदन में उत्क्रमित हाई स्कुल बुण्डू को 10 +2 करने की मांग विधानसभा मे उठाया* ।बड़कागाँव विधान सभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशनलाल चौधरी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुण्डू प्रखण्ड केरेडारी को 10 +2 करने की मांग विधानसभा में उठाया । उन्होंने सदन में सरकार से मांग किया की केरेडारी प्रखण्ड के बुण्डू सबसे सुदुरवर्ती पंचायत है। वहाँ से केरेडारी मुख्यालय लगभग 20-25 किलोमिटर है। बुण्डू से 15 किलोमिटर तक कोई10+2 विद्यालय नही हैं। जिसके कारण बुण्डू पंचायत के छात्र छात्राओं को10वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ विद्यार्थी तो 10+2 नही रहने के कारण आगे की पढ़ाई भी नही कर पाते है यदि उत्क्रमित हाई स्कुल बुण्डू को 10+2 की मान्यता मिल जाती है तो इस पंचायत के साथ साथ अगल बगल के पंचायत के विद्यार्थियों भी पढ़ाई कर सकेंगे । सदन में माननिय विधायक रौशन लाल चौधरी के द्वारा उत्क्रमित हाई स्कुल बुण्डू को 10+2 करने की भांग पर बुण्डू पंचायत के जनता ने विधायक को आभार प्रकट किये हैं।
विधायक रोशनलाल चौधरी ने सदन में उत्क्रमित हाई स्कुल बुण्डू को 10 +2 करने की मांग विधानसभा मे उठाया
