ट्रांसपोर्टरों को धमकी भरा मैसेज वायरल, अमन साहू गैंग के नाम से डराने की कोशिश

Advertisement

Hazaribagh जिले में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को धमकी देने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को कुख्यात अपराधी Rahul Dubey के गैंग से जुड़ा बताया गया है और ट्रांसपोर्टरों को फोन कॉल उठाने तथा गैंग से संपर्क बनाए रखने की चेतावनी दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े कुछ कारोबारियों को फोन और मैसेज के जरिए धमकाने की कोशिश की गई है। वायरल मैसेज में भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गैंग का प्रकाश शुक्ला बताया है। मैसेज में कहा गया है कि बड़कागांव से बानादाग और चट्टी बरियातू से बचरा साइडिंग तक कोयला ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों को गैंग से संपर्क बनाकर काम करना होगा।धमकी भरे संदेश में लिखा गया है कि ट्रांसपोर्टिंग का काम जारी रहे, यही गैंग भी चाहता है। लेकिन अगर गैंग से संबंध नहीं बनाए गए, तो वे लोग “अच्छे से समझाना” भी जानते हैं। मैसेज में यह भी दावा किया गया है कि Simaria और हजारीबाग क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों के काम और घर की पूरी जानकारी पहले से उनके पास है।एक अन्य मैसेज में छोटू सिंह नाम के व्यक्ति को सीधे तौर पर धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि फोन नहीं उठाकर वह क्या साबित करना चाहता है। मैसेज में चेतावनी दी गई कि अगर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कॉल नहीं उठाया गया तो सिमरिया स्थित उसके घर तक पहुंच जाएंगे। संदेश में यह भी लिखा गया है कि जिसके भरोसे वह उछल रहा है, उसे भी गोली का मतलब पता है। मैसेज में ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मुन्ना सिंह और छोटू सिंह का नाम भी लिया गया है।इन धमकी भरे संदेशों के सामने आने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता और भय का माहौल है। कारोबारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से उनका काम प्रभावित होता है और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा हो जाती है।हालांकि वायरल मैसेज की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी इस मामले को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ट्रांसपोर्टरों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे

Deepak Kumar Saw

Deepak Kumar Saw is a passionate content writer and digital media enthusiast with expertise in technology, business, and trending news. He has over 5 years of experience in online publishing and content strategy. Deepak focuses on delivering accurate, insightful, and easy-to-understand information to readers across India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group