कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवे को आग लगने वाले चार अपराधी तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Advertisement

हजारीबाग जिले की बड़कागांव पुलिस ने एनटीपीसी पंकरीबरवाडीह कोल माइंस के कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा को आग लगाने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में मो एजाज, मो आफताब, सलामत अंसारी और तुषार सिन्हा सभी गांव पुदौल, थाना बड़कागांव के नाम शामिल है। पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्टल, 11 जिंदा गोली, चार मोबाइल और 9 हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है। यह जानकारी एसपी अमन कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 22 अप्रैल बुधवार को बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर 13 माइल के पास दिनदहाड़े एक हाईवा में आग लगा दी गई थी। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर बड़कागांव डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व मे एसआईटीका गठन किया गया था।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर छापेमारी कर चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया ग कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है।इसके पहले उरीमारी साइडिंग और बनादाग कटकमदाग कोल साइडिंग पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उनके पास जो पर्चा मिला है। उसमें कुख्यात अपराधी राहुल दुबे और मयंक गिरोह का नाम दर्ज है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group