हजारिबाग। हृदय स्थली झील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश के लिए जागरूकता रैली आयोजित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता और एकेडमी के निदेशक ए. के. भारद्वाज ने किया। रैली की शुरुआत झील परिसर से हुई और झंडा चौक होते हुए वापस झील परिसर में वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई। राकेश गुप्ता ने कहा कि तपती गर्मी का मुख्य कारण अनियंत्रित और अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई है। इसे रोकना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाने की अपील की। ए. के. भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है ताकि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
Related Posts
चाईबासा में सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित क्रिकेट मैच: पुलिस विभाग ने जीती बाजी
चाईबासा : चाईबासा में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक खास क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारी एकादश…
ठंड से राहत की पहल : डीसी ने जरुरतमंदों के बीच बांटे कंबल
जिले में चल रही शीतलहरी, स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क : उपायुक्त भीषण शीतलहरी से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचीं…
महोत्सव में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हारटोली, हजारीबाग के भैया बहनों ने दिनांक 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चल…