बड़कागांव के निर्दलीय प्रत्याशी अमन कुमार के वाहन का शीशा तोड़ा, मिली धमकी

Advertisement

हजारीबाग। हजारीबाग जिला स्थित बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े निर्दलीय प्रत्याशी अमन कुमार के वाहन का शीशा हमला कर तोड़ दिया गया। घटना शनिवार की रात की है। बकौल अमन, मैं अमन कुमार बड़कागांव विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी हूँ। जब अपना प्रचार कर हजारीबाग लौट रहा था तब शनिवार की रात क़रीब 8:30 बजे लिखलाही जंगल रोड में बाइक सवार दो लोग उन्हें रोक कर पत्थर से लगातार दो बार गाड़ी के शीशा पर पत्थर चला कर हमला कर दिया। जब गाड़ी का शीशा डाउन किया, तो बोला हिन्दू राष्ट्र बनाएगा तुम। यदि मेरी गाड़ी नहीं रुकती, तो पक्का मेरी हत्या हो सकती थी।
पूरी घटना की जानकारी मैंने तुरंत कटकमदाग थाना प्रभारी एवं एसपी साहब और डीसी महोदया को दी। फिर करीब 40 मिनट बाद प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची।
मैंने पूर्व में भी कई बार थाना को जानकारी देता आया हूँ और प्राथमिकी भी बड़ी बाजार थाना में दर्ज है कि मेरे पर फ़तवा जारी है और कभी भी मेरी हत्या हो सकती है। मैंने हाल में भी पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को अपनी सुरक्षा को ले कर आवेदन दिया था एवं एसपी साहब को जानकारी दी थी। लेकिन अभी तक कोई सुरक्षा नहीं है, मुझे शक है कि इस चुनाव में मेरी हत्या करवा कर राजनीतिक रंग दिया जाएगा। मुझे जनता के पास जाने से रोकने का यह प्रयास भी है, लेकिन मैं खुल कर जनता के बीच जाऊंगा l

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group