मतदान के बाद झारखंड स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर

Advertisement

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन की नेक पहल

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए लगा रक्तदान शिविर


हजारीबाग। मतदान के दिन 13 नवंबर को रक्तदान शिविर लगाने के बाद झारखंड स्थापना दिवस एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया शिविर का शुभारंभ नियमित रक्तदाता सोम प्रकाश सोम ने 24 वी बार एवं गीतांजलि ने प्रथम बार रक्तदान कर के किया। तत्पश्चात मोहम्मद राशिद हसन, अजीत कुमार, धीरज प्रजापति, अजय कुमार, सुमन कुमार, रवीश कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया। साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। निर्मल जैन ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरुकता के अभाव में ब्लड बैंक में रक्त की कमी रहती है। सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे रक्तदान से होने वाले लाभ की जानकारियां बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करें ताकि वे जब बालिग हों तब, उत्साहित होकर रक्तदान कर सकें। गीतांजलि अपने पिता डॉ नीतेस जो नियमित रक्तदाता हैं से प्रेरित होकर रक्तदान कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। अन्य महिलाओं को भी इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मोकीम अख्तर, आर खैरी, मुरली प्रजापति, शमशाद हुसैन, सुशील सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group