अबुआ राज-अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे : हेमंत सोरेन

Advertisement

रांची। झारखंड में इंडी गठबंधन की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास पर शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य के मतदाताओं का आभार।

सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को बहुत उत्साह से लोगों ने मनाया। महिलाओं और नौजवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जितने भी लोग चुनावी मैदान में थे उन सभी को आभार। पूरा परिणाम आने का इंतजार है। हमें जानकारी मिली है कि 56 सीटें हमने जीती हैं। अबुआ राज-अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे हैं। पहली बार ऐसा चुनाव देखा लोकतंत्र की परीक्षा हमने पास की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया।

इस दौरान कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, सुप्रीमो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।


Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group