विभावि लौटने पर कुलपति ने किया विजेता दल का स्वागत

Advertisement

आज पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विजेता दल का विभावि में होगा भव्य स्वागत

इस अवसर पर दल की ओर से प्रस्तुत की जाएगी शोभायात्रा

विश्वविद्यालय के विनोदिनी पार्क में होगा कार्यक्रम

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव दल मंगलवार को सुबह 7:15 बजे हजारीबाग में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा। विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचने पर दल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष डॉ विकास कुमार तथा कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने किया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के सचिव डॉ सुकल्याण मोइत्रा, मानवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन तथा अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ उमेंद्र सिंह मौजूद थे।

विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रूफिना तिर्की, सह प्रबंधक डॉ अर्चना रीना धान तथा सहायक प्रशिक्षक सोनू कुमार के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। दल के प्रतिभागी उत्साह से भरे-पूरे थे। कुलपति ने सब की कुशलता की जानकारी ली।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक तथा सभी प्रतिभागियों को तिलकुट खिलाकर स्वागत किया गया। सभी ने कुलपति एवं अन्य अधिकारी तथा शिक्षकों के साथ ढेर सारी तस्वीर भी खिंचवाए। कुलपति ने सबके विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा अतिथि भवन का निरीक्षण भी किया।

विश्वविद्यालय में अवकाश रहने के कारण 15 जनवरी को 11:30 बजे पूर्वाह्न पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव मे विजेता दल का भव्य स्वागत विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर दल द्वारा शोभायात्रा की प्रस्तुति की जाएगी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के केंद्र में अवस्थित विनोदिनी पार्क में किया जाना है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group