सड़क सुरक्षा माह 2025 पर पतंग महोत्सव

Advertisement

कार्यक्रम में लोगो को यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ

हजारीबाग। जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग की ओर से गांधी मैदान हजारीबाग में 15 जनवरी की दोपहर 12.00 बजे से पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पतंग महोत्सव में पतंग और डोरी की व्यवस्था जिला परिवहन कार्यालय की ओर से की गई थी। इस कार्यक्रम में 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक आदि शामिल हुए। ज्ञात हो कि जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 मनाया जा रहा है। इसमें एक जनवरी से हर दिन सड़क सुरक्षा जागरुकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से महोत्सव को काफी सफल बताया गया एवं कार्यक्रम में लोगो को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group